डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ा एक और कदम
उत्तर बंगाल के दुर्गम ग्रामीण और चाय बागान क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए भारतीय सेना की Trishakti Corps ने एक विशेष पहल शुरू की है।
शुरू हुई बेसिक कंप्यूटर क्लास
इस पहल के तहत बच्चों को कंप्यूटर की प्रारंभिक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को कंप्यूटर, माउस और कीबोर्ड के इस्तेमाल के साथ-साथ कई बुनियादी डिजिटल गतिविधियों की जानकारी हाथों-हाथ दी जा रही है।
तकनीक से बढ़ रहा आत्मविश्वास
दुर्गम इलाकों के कई बच्चों के लिए कंप्यूटर का अनुभव बिल्कुल नया है। प्रशिक्षण के माध्यम से न सिर्फ उन्हें तकनीक की शुरुआती समझ मिल रही है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, जिज्ञासा और सीखने की रुचि भी बढ़ रही है।
भविष्य की डिजिटल पीढ़ी तैयार करने की कोशिश
भारतीय सेना की इस पहल का उद्देश्य केवल कंप्यूटर सिखाना नहीं, बल्कि चाय बागान और दूरदराज के इलाकों के बच्चों को डिजिटल युग और तकनीक आधारित भविष्य से जोड़ना है।
छोटा सा यह प्रयास आने वाले दिनों में इन बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में एक बड़ी शुरुआत साबित हो सकता है।